• Home
  • ताजा खबरें
  • तिरहुत से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, अब इन्हें मिला मौका
Image

तिरहुत से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, अब इन्हें मिला मौका


बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसी क्रम में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदला है. पहले पार्टी ने भूषण झा पर भरोसा जताया था लेकिन अब प्रत्याशी बदलते हुए श्याम नंदन यादव को मैदान में उतारा गया है. जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की इसकी घोषणा की है.

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है. जन सुराज ने सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी की पहली लिस्ट में पांच कैंडिडेट्स के नाम थे. इसके बाद दूसरी लिस्ट जारी करते हुए जन सुराज ने तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. हालांकि, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कैंडिडेट बनाए गए भूषण झा को लेकर कांग्रेस ने जन सुराज को घेरना शुरू कर दिया था. ऐसे में अब प्रशांत किशोर की पार्टी ने वहां पर प्रत्याशी बदलने का फैसला किया. 

बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला

जन सुराज उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस ने क्या कहा था?

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा के उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस का कहना था कि जन सुराज ने सबसे पढ़े लिखे मतदाताओं के लिए आपराधिक चरित्र वाले उम्मीदवार को चुना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिशिर कौंडिल्य ने कहा था कि भूषण झा भू माफिया और हथियार तस्कर के रूप में जाने जाते हैं, जिन्हें तुरहत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का उम्मीदवार बना दिया गया. वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनंत सिंह के समर्थन से खड़े अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया गया.

स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे भूषण कुमार झा

दूसरी ओर, तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी भूषण कुमार झा ने आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर के कार्यकर्ताओं ने उनकी चुनावी मीटिंग में भाषण को रिकॉर्ड करने से रोका. उनपर दबाव बनाया गया कि वही बोलना है जो प्रशांत किशोर कहें. भूषण झा का दावा है कि उन्हें यह बात आपत्तिजनक लगी. इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, “मेरे साथ गए शिक्षक साथी भी जन सुराज पार्टी के इस तरह के व्यवहार से असहजता महसूस करने लगे. मैंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.”

बिहार विधान परिषद चुनाव का शेड्यूल

बिहार एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा. इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी. इसके लिए नीतीश कुमार की JDU ने अभी तक चार उम्मीदवारों का ऐलान किया है. बाकी चार सीटों पर बीजेपी अपने कैंडिडेट उतारेगी. हालांकि, अभी तक बीजेपी ने अपनी ओर से नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. 

भारी बारिश के बीच बिहार में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने अचानक बुलाई बैठक



Source link

Related Posts

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के भीतर हलचल तेज…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर राहुल गांधी को संजय सरावगी ने घेरा, JDU ने साधी चुप्पी

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, ‘आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए’

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पूर्व सांसद और सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन ने मुख्यमंत्री के गजनवी हिंदुस्तान…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CM मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 212.57 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवास जिले के पुंजापुरा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत निकाली जा रही ‘सेवा…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top