• Home
  • खेल समाचार
  • 27 को है पहला ODI, रोहित की वजह से बाहर बैठेगा ये धुरंधर, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
Image

27 को है पहला ODI, रोहित की वजह से बाहर बैठेगा ये धुरंधर, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI


भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. पहले मैच के लिए दोनों टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी हैं. श्रेयस अय्यर इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, इसके बावजूद चयन समिति ने एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है. ऋतुराज गायकवाड़, आकिब नबी और नमन धीर को भी मौका मिला है. वहीं रवींद्र जडेजा भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापस आ गए हैं. मगर इस मजबूत स्क्वाड के बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद पहले वनडे में खेलने का मौका ना मिले.

श्रेयस अय्यर इस समय जापान में एशियन गेम्स की टीम के साथ हैं. ऐसे में नंबर-4 का स्थान खाली होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट इस पोजीशन पर गायकवाड़ को मौका देता है या फिर नमन धीर को इंटरनेशनल डेब्यू का चांस मिलेगा. मगर इस बीच रोहित शर्मा की वजह से एक धुरंधर खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठ सकता है, जो फिलहाल बहुत जबरदस्त फॉर्म में है.

रोहित IN जायसवाल OUT

भारतीय टीम रोहित शर्मा और शुभमन गिल  की रेगुलर ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है, वहीं नंबर-3 विराट कोहली के लिए पक्का है. ऐसे में यशस्वी जायसवाल के लिए टॉप ऑर्डर में कोई भी स्थान खाली नहीं है. जायसवाल ने अब तक अपने 6 मैचों के ODI करियर में दो शतक समेत 285 रन बना लिए हैं और उनका वनडे औसत 71.25 का है. मगर टॉप ऑर्डर में जगह खाली ना होने के चलते जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है.

गायकवाड़ को मौका

ऋतुराज गायकवाड़ का भारतीय टीम में आना-जाना लगा रहा है. चूंकि श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह नंबर-4 पर गायकवाड़ खेल सकते हैं. अब तक उन्होंने 9 मैचों के ODI करियर में एक सेंचुरी और एक अर्धशतक समेत 228 रन बनाए हैं. केएल राहुल नंबर-5 के साथ-साथ विकेटकीपर की पहली चॉइस होंगे और उनके बाद नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर, वहीं रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल निभा सकत हैं.

आकिब नबी का डेब्यू!

आकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय स्क्वाड में स्थान मिला था, लेकिन वो एक बार भी प्लेइंग इलेवन में नहीं आ पाए. अब उन्हें वनडे टीम में चुना गया है और इसी सीरीज में उन्हें अपना इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि पहले वनडे में उन्हें चांस मिले, इसकी उम्मीद कम है.

भारतीय टीम 2 स्पिनर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ उतर सकती है. वहीं तीन तेज गेंदबाजी विकल्प मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ हो सकते हैं. गुरनूर ने अब तक अपनी दमदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़

यह भी पढ़ें:

कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन…



Source link

Related Posts

टीम इंडिया की जापान में मस्ती, वैभव की नोबिता पोस्ट से श्रेयस-तिलक की जुगलबंदी तक छाई तस्वीरें

एशियन गेम्स के मुकाबलों में उतरने से पहले टीम इंडिया जापान में अपने अंदाज में समय बिता रही…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया

2026 एशियन गेम्स में नेपाल ने बड़ा उलटफेर किया है. नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 21 साल के खिलाड़ी ने ठोक दिए 159

भारत ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों से हरा दिया. इंडिया ए ने चौथी…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा रही है. अब…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top