• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली मेट्रो में होगा योजनाओं का प्रचार, CM ने 5 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
Image

दिल्ली मेट्रो में होगा योजनाओं का प्रचार, CM ने 5 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी


दिल्ली मेट्रो के वायलेट लाइन स्थित आईटीओ मेट्रो स्टेशन से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पांच खास मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, जिन पर दिल्ली सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने तस्वीरें लगाई गई हैं. ये तस्वीरें मेट्रो ट्रेन के बाहरी हिस्से की तरफ लगी हैं.

इन पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनसे सम्बंधित अन्य जानकारियों को पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई हैं. वहीं, ट्रेन के अंदर लगे डिजिटल स्क्रीन पर हर पांच मिनट के अंतराल पर 15 सेकंड के लिए सरकारी योजनाओं से संबंधित संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे. साथ ही दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर स्थायी प्रचार पैनल भी लगाए जाएंगे.

दिल्ली: कार सवार लड़कों ने की जबरन बैठाने की कोशिश! छात्रा बोली- ‘पुुलिस ने…’

दिल्ली सरकार की योजनाओं का प्रचार

पीएम मोदी की जन्मतिथि पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली सरकार अपनी योजनाओं को प्रचारित कर रही है. इसके लिए क़ई माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी कड़ी में मेट्रो ट्रेन के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं को प्रचारित की जा रही है.

मेट्रो में आयुष्मान वय वंदना योजना, यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी एवं अन्य योजनाओं से संबंधित तस्वीरें लगाई गई हैं. इस तरह की कुल 36 कोचों वाली 5 ट्रेनें रेड, यलो, ब्लू, ग्रीन और वायलेट लाइनों पर संचालित होंगी.

पात्र नागरिकों तक योजनाएं पहुंचाने का लक्ष्य

सीएम ने इस खास मेट्रो ट्रेन को रवाना करने के दौरान कहा कि सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और कोशिश यह है कि हर योग्य दिल्लीवासी को उनके लिए बनी योजनाओं के बारे में पता हो और वे आसानी से उनका फायदा उठा सकें.

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने यात्रा करने पहुंची छात्राओं से खुूब बातचीत भी की और उनके साथ सेल्फी भी लिया. लगातार राजधानी में मौजूदा BJP शासित रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली वालों के लिए हर प्रकार की योजनाओं को लाने के साथ साथ उसे जमीनी स्तर पर पहुंचाने का भी कार्य कर रही है.

पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!



Source link

Related Posts

रोहतास: ‘अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली’, स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन

रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल में मंगलवार को नौवीं और दसवीं क्लास के कुछ छात्रों द्वारा स्मार्ट क्लास…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

पीलीभीतः KGN कॉलोनी में चला बुलडोजर, सपा नेता पर धोखाधड़ी का आरोप

पीलीभीत की केजीएन कालोनी में प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बसाई…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो: 90 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदार होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर वर्ष 2023 में शुरू हुआ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो चार साल में…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

J&K: दो सालों में 24000 से ज्यादा घरों को नुकसान, आपदा पर सरकार का जवाब

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सालों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं से बड़े पैमाने पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top