Image

Abhishek Sharma Climbs to Second; Bumrah, Varun Shine


23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ताजा ICC टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है। अभिषेक ने पहले मैच में 82 रन और दूसरे मैच में 39 रन बनाए थे।

ईशान किशन पहले की तरह नंबर-1 पर बने हुए हैं। यानी अब टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज भारत के हो गए हैं।

टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज

भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आठवें स्थान पर हैं। इस तरह टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं। भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में हैं।

बॉलर्स रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप-5 में

भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने दो स्थान की बढ़त बनाई है।

जसप्रीत बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह को 11 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 14वें स्थान पर हैं।

अक्षर पटेल भी छह पायदान ऊपर चढ़े हैं। वे 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट में रॉबिन्सन को 21 विकेट का फायदा

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की WTC सीरीज जीत में रॉबिन्सन ने 21 विकेट लिए। वे 23 स्थान ऊपर चढ़े हैं। उनके खाते में 856 रेटिंग अंक हैं।

रॉबिन्सन 850 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें गेंदबाज बन गए हैं।

जॉश टंग ने सीरीज में 19 विकेट लिए। वे 22 स्थान की छलांग के साथ 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनकी भी करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

बाबर आजम 13वें स्थान पर

बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 76 रन बनाने वाले बाबर आजम दो स्थान ऊपर चढ़े हैं। वे अब 13वें नंबर पर हैं।

सऊद शकील 16वें और शान मसूद 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जेमी स्मिथ ने टॉप-20 में वापसी की है।

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में डेब्यू करने वाले रजाउल्लाह 91वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में उन्हें 120वां स्थान मिला है।

वनडे में रेनशॉ और एलिस को फायदा

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मैट रेनशॉ ने 54 स्थान की छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 रन की पारी के बाद वे 68वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टोनी डी जॉर्जी 54वें, क्रेग एर्विन 72वें और कूपर कॉनोली 77वें स्थान पर हैं। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी 84वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

नाथन एलिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए। वे पहली बार वनडे गेंदबाजों की टॉप-20 रैंकिंग में शामिल हुए हैं। दीपेंद्र को गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ है।

—————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

चरणी 800+ रेटिंग पॉइंट्स पाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज:विमेंस रैंकिंग में दीप्ति दूसरे नंबर पर पहुंचीं; शेफाली को एक स्थान का फायदा

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद ICC ने 15 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। भारतीय गेंदबाज श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। उन्होंने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पूरी खबर

जोस बटलर ने रोहित को पीछे छोड़ा:ब्रूक का 42 गेंद में शतक, इंग्लैंड की टी-20 में श्रीलंका पर लगातार 13वीं जीत

इंग्लैंड ने मंगलवार को पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन से हरा दिया। यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में लगातार 13वीं जीत है।

हैरी ब्रूक ने साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में 42 गेंद पर शतक जमाया। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। जोस बटलर ने 80 रन की पारी खेली। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Related Posts

India F1 Racing Return | Sports Ministry Forms Task Force for Grand Prix

Hindi News Sports India F1 Racing Return | Sports Ministry Forms Task Force For Grand Prix नई दिल्ली3…

ByByN Sep 15, 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू की:दिल्ली में कैंप, युवराज सिंह, अमित मिश्रा और चामिंडा वास ने घरेलू खिलाड़ियों का ट्रायल लिया

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी ने दिल्ली के एयरोसिटी में शॉर्ट…

ByByN Sep 15, 2026

पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स कटे:स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना, खिलाड़ियों की 50% मैच फीस भी कटी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर कार्रवाई हुई है। एजबेस्टन में…

ByByN Sep 14, 2026

Dinesh Karthik Slams Pakistan Test Cricket Team

8 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम की आलोचना…

ByByN Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top