अभिनेता अंगद बेदी ने शुक्रवार को अपने पिता व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी के बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया. अभिनेता ने पिता को याद करते हुए इंस्टा पोस्ट पर इमोशनल नोट लिखा है.
पिता को याद कर इमोशनल हुए अंगद
अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ कुछ वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उनके पिता बिशन बेदी द्वारा परिवार के साथ बिताए गए पल शामिल हैं.अभिनेता ने लिखा, “पापा को 80वीं बर्थ एनिवर्सपी की हार्दिक शुभकामानएं . उम्मीद है कि आप जहां भी हैं, शांति से होंगे. मेहर और गुरिक अच्छे से बड़े हो रहे हैं. गुरिक को क्रिकेट और फुटबॉल का शौक चढ़ा है और मेहर स्विमिंग और एथलेटिक्स में खूब मेहनत कर रही है और नेहा भी ठीक है. सुहावी गुश पा के मार्गदर्शन में अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है.
आपको बताना चाहता था कि आपकी पत्नी आज आपकी किताब लॉन्च कर रही हैं और उन्होंने पूरे कार्यक्रम को अपने दम पर संभालते हुए शानदार काम किया है, जिसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए.गौतम भी ठीक है”
‘हर दिन याद आते हैं आप’
अंगद ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “हम आपको हर दिन याद करते हैं, आज का दिन बस थोड़ा ज्यादा खास है. मैं आपको बहुत मिस करता हूं और आपको यह जानकर खुशी होगी कि मैं अभी भी दौड़ रहा हूं.
काफी समय हो गया आपको अपडेट दिए हुए..हम नए घर में शिफ्ट हो गए हैं.. और क्या!!! हां बाकी सब अभी भी वैसा ही है, ओह एक और बात..मैंने आपके नाम को अपने नाम में जोड़ लिया है..जल्द बात करते हैं…आपका बेटा..अंगद बिशन सिंह बेदी.
‘डिगर’ के प्रीमियर में 24 साल की अवनीत कौर का जलवा, टॉम क्रूज संग आईं नजर, देखें फोटो
बिशन सिंह बेदी का क्रिकेट सफर
बिशन सिंह बेदी भारत के महानतम बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां दीं. वे अपनी रंगीन पगड़ी और क्रिकेट मामलों पर बेबाक तथा स्पष्ट राय रखने के लिए जाने जाते थे.
बिशन सिंह बेदी प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर और वेंकटराघवन) के प्रमुख सदस्य थे. उन्होंने अपनी फ्लाइट और सटीक नियंत्रण से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया. साल 2023 में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया था.
सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ इस 400 साल पुराने मंदिर पर है बेस्ड, जानें क्या है इसकी कहानी
















