Image

10 हजार MCQ सॉल्व कर डॉ. मोनीश बने NEET PG 2026 टॉपर, हासिल की AIR 1


मेडिकल के क्षेत्र में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET PG 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इस बार की परीक्षा में डॉ. मोनीश कन्ना आर ने पूरे देश में पहला स्थान AIR 1 हासिल कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 720 अंकों में से 641 अंक हासिल कर यह शानदार मुकाम पाया है. अपनी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद एक इंटरव्यू में डॉ. मोनीश ने अपनी पढ़ाई के अनूठे तरीकों, तैयारी के दौरान आने वाली मानसिक दिक्कतों और अपने माता-पिता के सहयोग को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं.

डॉ. मोनीश कन्ना की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनकी निरंतर प्रैक्टिस रही है. अपनी तैयारी के दौरान उन्होंने कुल 10,425 MCQs को हल किया. इसके अलावा उन्होंने 445 ऑनलाइन लीडरबोर्ड्स में हिस्सा लिया, जिसमें से 85 बार उन्होंने रैंक 1 हासिल की. 

हर दिन सॉल्व करते थे 100 प्रश्न

खुद को थोड़ा धीमा सीखने वाला बताते हुए डॉ. मोनीश ने कहा कि वे क्लास खत्म होने के तुरंत बाद टेस्ट नहीं देते थे, बल्कि वे पूरे दिन की सामग्री का अच्छी तरह से अध्ययन करते थे और अगली सुबह लीडरबोर्ड में शामिल होते थे. वे हर दिन लगभग 100 प्रश्न हल करते थे और गलत होने वाले सवालों के लिए एक अलग मिस्टेक नोटबुक बनाते थे, ताकि मुख्य परीक्षा से पहले अपनी कमजोरियों को सुधारा जा सके.

वर्कबुक का 4 से 5 बार रिवीजन

NEET PG के विशाल सिलेबस को कवर करने के लिए डॉ. मोनीश ने एक बेहद सुनियोजित रिवीजन शेड्यूल तैयार किया था. उन्होंने मुख्य परीक्षा में बैठने से पहले अपनी सभी वर्कबुक का 4 से 5 बार पूरी तरह से रिवीजन किया था. हर बार रिवीजन करते समय वे अपने कमजोर विषयों को बुकमार्क या चिह्नित कर लेते थे और अगली बार उन विषयों को प्राथमिकता देते थे. 

उन्होंने यह भी बताया कि तैयारी के शुरुआती दिनों में तेजी से पन्ने पलटने की वजह से वे चीजों को सही से समझ नहीं पा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने रफ्तार के बजाय कांसेप्ट को गहराई से समझने पर ध्यान केंद्रित किया और परीक्षा के करीब आने पर टाइम-बाउंड रीडिंग शुरू की.

यह भी पढ़ें: किर्गिस्तान की 13 मेडिकल यूनिवर्सिटी ब्लैकलिस्ट, भारतीय छात्रों पर संकट

निराशा और बर्नआउट का दौर 

लगातार पढ़ाई करने की वजह से डॉ. मोनीश के सफर में एक ऐसा दौर भी आया जब एक टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण वे मानसिक रूप से बेहद थक गए थे और लगभग तीन से चार हफ्तों तक वे बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं कर पाए. इस गंभीर बर्नआउट की स्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्होंने जबरदस्ती पढ़ाई करने के बजाय एक लाइब्रेरी ज्वाइन की ताकि उन्हें नया माहौल मिल सके. 

इसके साथ ही उन्होंने अपनी मानसिक रिकवरी के लिए ध्यान लगाना शुरू किया, पर्याप्त नींद ली और रोजाना टहलना व जॉगिंग करना शुरू किया. उनके माता-पिता ने भी इस मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बढ़ाया जिससे वे एक बार फिर से अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ाई के मैदान में लौट सके.

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSC को अब बताने होंगे पेपर वाइज नंबर, CIC ने की बहाली की सिफारिश

केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने UPSC को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के पेपर वाइस नंबर…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

IAS से चुनाव आयोग तक… कैसा रहा तीनों चुनाव आयुक्तों का सफर? देखें प्रोफाइल

चुनाव आयोग इन दिनों SIR को लेकर चर्चा में है. इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट में चुनाव आयोग…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट 2026, nbe.edu.in पर चेक करें स्कोरकार्ड

नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल मेडिकल उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. NBEMS ने नीट…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

लद्दाख में MBBS BDS एडमिशन का नियम बदला, अब नीट रैंक से बनेगी मेरिट

लद्दाख प्रशासन ने केंद्रीय पूल के तहत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन के नियमों में बदलाव किया…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top