• Home
  • खेल समाचार
  • दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू की:दिल्ली में कैंप, युवराज सिंह, अमित मिश्रा और चामिंडा वास ने घरेलू खिलाड़ियों का ट्रायल लिया
Image

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू की:दिल्ली में कैंप, युवराज सिंह, अमित मिश्रा और चामिंडा वास ने घरेलू खिलाड़ियों का ट्रायल लिया




दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी ने दिल्ली के एयरोसिटी में शॉर्ट कैंप और ट्रायल्स लगाए। इसमें घरेलू खिलाड़ियों की मैच परिस्थितियों में क्षमता परखी गई। कैंप की कमान पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने संभाली। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास भी इसमें शामिल हुए। वास को टीम का नया फास्ट-बॉलिंग कोच बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नए कोचिंग स्टाफ की तैयारी दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में बड़े बदलाव की तैयारी है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। युवराज सिंह को बैटिंग कोच बनाया जा सकता है। अमित मिश्रा स्पिन विभाग संभाल सकते हैं। वास और मिश्रा पहले ही दिल्ली में एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। वास के पास श्रीलंका की टीम और अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ कोचिंग का अनुभव है। अमित मिश्रा पहली बार IPL में कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे। बेंगलुरु कैंप के खिलाड़ियों को भी मौका दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले महीने बेंगलुरु की जस्ट क्रिकेट एकेडमी में भी कैंप लगाया था। उसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को दिल्ली के ट्रायल्स में दोबारा मौका मिला। फ्रेंचाइजी का लक्ष्य घरेलू प्रतिभाओं की पहचान करना है। टीम को इस साल के अंत में होने वाली मिनी नीलामी से पहले अपना पूल मजबूत करना है। JSW संभालेगा 2027 और 2028 का संचालन दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक JSW और GMR के बीच हुए समझौते के तहत टीम का संचालन हर दो साल में बदलता है। IPL 2027 और 2028 के लिए क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी JSW के पास रहेगी। दिल्ली की टीम 2025 और 2026 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में नए कैंप और संभावित कोचिंग बदलाव के जरिए फ्रेंचाइजी अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। ————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर



Source link

Related Posts

Abhishek Sharma Climbs to Second; Bumrah, Varun Shine

23 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय…

ByByN Sep 16, 2026

India F1 Racing Return | Sports Ministry Forms Task Force for Grand Prix

Hindi News Sports India F1 Racing Return | Sports Ministry Forms Task Force For Grand Prix नई दिल्ली3…

ByByN Sep 15, 2026

पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स कटे:स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना, खिलाड़ियों की 50% मैच फीस भी कटी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर कार्रवाई हुई है। एजबेस्टन में…

ByByN Sep 14, 2026

Dinesh Karthik Slams Pakistan Test Cricket Team

8 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम की आलोचना…

ByByN Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top