• Home
  • खेल समाचार
  • 6, 6, 6, 6, 6, 6, 6: लगातार 7 छक्के, गायकवाड़ ने 4 साल पहले बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image

6, 6, 6, 6, 6, 6, 6: लगातार 7 छक्के, गायकवाड़ ने 4 साल पहले बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड


भारत के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने आज के दिन (28 नवंबर) चार साल पहले (2022) लगातार 7 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था. आपने ओवर में 6 छक्के या 6 गेंद पर लगातार 6 छक्कों के बारे में तो सुना होगा. युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के लगाए थे. लेकिन 2022 की विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने 7 गेंद पर 7 छक्के लगाए थे. यहां गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने सभी 7 छक्के एक ओवर में लगाए थे. ओवर में कुल 43 रन आए थे. 

टूर्नामेंट में गायकवाड़ महाराष्ट्र के लिए खेल रहे थे. दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में था. महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में शिवा सिंह के खिलाफ उन्होंने छक्कों की बरसात की थी. 

एक ओवर में कैसे लगे 7 छक्के?

अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर एक ओवर में 7 छक्के कैसे लग गए? क्योंकि ओवर में सिर्फ 6 गेंद ही होती हैं. तो आपको बता दें कि शिवा सिंह ने एक ‘नो-बॉल’ भी फेंकी थी. इस तरह ओवर में एक गेंद बढ़ गई थी. गायकवाड़ ने सभी 7 गेंद पर छक्के लगाए थे. उनके इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था. यहां देखें वीडियो…

220 रन की खेली पारी 

ओपनिंग पर उतरे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंद में 10 चौके और 16 छक्कों की मदद से 220 रन की नाबाद पारी खेली थी. 50 ओवर मैच में गायकवाड़ ने टी20 जैसी बल्लेबाजी की थी. उनका स्ट्राइक रेट 138.36 का रहा था. इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए थे. 

महाराष्ट्र ने 58 रन से जीता मैच 

महाराष्ट्र ने मुकाबले में 58 रन से जीत दर्ज की थी. चेज के लिए उतरी उत्तर प्रदेश की टीम चेज करते हुए 47.4 ओवर में 272 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टीम के लिए आर्यन जुयाल ने 18 चौके और 3 छक्के लगाकर 159 रन की पारी खेली, लेकिन इससे सिर्फ जीत का अंतर ही कम हो सका. इस दौरान महाराष्ट्र के के लिए राजवर्धन हंगरगेकर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे. 

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL के 19 सालों में किसी ज्यादा हुई कमाई?



Source link

Related Posts

U19 एशिया कप के लिए BCCI ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

बीसीसीआई ने अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. महिला चयन समिति…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट संन्यास का बनाया प्लान, इस दिन कह देंगे अलविदा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने का प्लान…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL के 19 सालों में किसी ज्यादा हुई कमाई? 

विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो पहले सीजन यानी 2008…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘मैं IPL 2027 की चुनौतियों के लिए तैयार हूं…’, कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2027 में कप्तान होंगे.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top