• Home
  • शिक्षा समाचार
  • SSC SI परीक्षा में 1 शिफ्ट का पेपर रद्द, अब 2 दिसंबर को फिर होगा एग्जाम
Image

SSC SI परीक्षा में 1 शिफ्ट का पेपर रद्द, अब 2 दिसंबर को फिर होगा एग्जाम


SSC Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब इंस्पेक्टर भर्ती (SI) परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग की ओर से जारी नोटिस के माध्यम से 26 नवंबर 2026 को आयोजित पेपर 1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी है. नोटिस के अनुसार इस शिफ्ट के पेपर में सवालों के रिपीटेशन का मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है. जिसके चलते देश भर में इस शिफ्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अब 2 दिसंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. 

2 दिसंबर को वापस होगा एग्जाम

एसएससी एसआई इन दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ 2026 के पेपर 1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 26 अक्टूबर के संशोधित नोटिस के तहत 23 से 28 नवंबर 2026 तक चल रही है और इस नोटिस में केवल 26 नवंबर की शिफ्ट 1 को रद्द किया गया है. दूसरी तारीख को या शिफ्ट के पेपर को लेकर नोटिस में कोई बदलाव नहीं किया है. साथ ही पीईटी और पीएसटी पास उम्मीदवारों के लिए 2025 परीक्षा का पेपर 2, 18 नवंबर के नोटिस के अनुसार 28 नवंबर को यानी आज निर्धारित है. वहीं दोबारा परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी और नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी आज यानी 28 नवंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी

ये भी पढ़ें-JEE Main 2027 की करेक्शन विंडो खुली, इन गलतियों में करें सुधार

1800 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती 

इस परीक्षा से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 1871 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें दिल्ली पुलिस में एसआई पुरुष के 205 और एसआई महिला  के 112 पद है, जबकि सीएपीएफ के 1320 पद शामिल है. वहीं सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर (फायर) के 234 पद शामिल है. 

परीक्षा पैटर्न में बदलाव 

इस साल एसएससी सीपीओ परीक्षा के पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग में भी बदलाव किए गए हैं. पेपर 1 में कुल 100 सवाल है, जो 100 अंकों के लिए है और इसके लिए एक घंटे का समय दिया गया है. प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर दिया गया है, जिसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी के 25-25 सवाल शामिल है. वहीं गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. पहले इसमें 200 प्रश्न 200 अंक के थे और 2 घंटे का समय होता था. वही पेपर 2 में भी कुल 100 सवाल होंगे, जो 200 नंबरों के होंगे और इसमें भी 1 घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें रीजनिंग, जीके, गणित और अंग्रेजी के सवाल शामिल है. वहीं गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. पहले यह केवल अंग्रेजी भाषा में कंप्रीहेंशन का 200 प्रश्न, 200 अंक और 2 घंटे का पेपर होता था.

ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार में साइंटिस्ट की नौकरी का मौका, 20 पदों निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

 Sainik School Recruitment: सैनिक स्कूल में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सैनिक स्कूल में काम करने का अच्छा मौका है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Delhi University Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बदला एडमिशन का नियम, अब ऐसे बनेगी मेरिट

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन लेना हर साल हजारों विद्यार्थियों का सपना…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

CSIR-UGC NET: 6969 उम्मीदवारों को परीक्षा शहर बदलने का मौका, 1 दिसंबर तक करें आवेदन

प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र का शहर काफी मायने रखता है. कई…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

CSIR Recruitment 2026: CSIR में टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में काम…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top