Image

अक्टूबर के बाद बदल जाएगी आपके बैंक की वेबसाइट


भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपने मौजूदा डोमेन को ‘डॉट बैंक डॉट इन’ डोमेन पर स्थानांतरित करना शुरू करें इस साल 31 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी करें। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान में…


RBI Governor Sanjay Malhotra

RBI Governor Sanjay Malhotra

Last Updated: अप्रैल 22, 2025 | 8:42 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपने मौजूदा डोमेन को ‘डॉट बैंक डॉट इन’ डोमेन पर स्थानांतरित करना शुरू करें इस साल 31 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी करें। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से निपटना है। केंद्रीय बैंक ने डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के मद्देनजर भारतीय बैंकों के लिए ‘डॉट बैंक डॉट इन’ विशेष इंटरनेट डोमेन शुरू करने का फैसला किया है। इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा खतरों और ‘फिशिंग’ जैसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को कम करना और सुरक्षित वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करना है, जिससे डिजिटल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं में विश्वास बढ़े। 

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘अब बैंकिंग प्रौद्योगिकी में विकास और अनुसंधान संस्थान (आईडीआरबीटी) के माध्यम से बैंकों के लिए ‘डॉट बैंक डॉट इन’ डोमेन को चालू करने का निर्णय लिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (एनएआईएक्सआई) को इस डोमेन के लिए विशिष्ट रजिस्ट्रार के रूप में काम करने के लिए अधिकृत किया गया है।’’ 

आईडीआरबीटी आवेदन प्रक्रिया और नए डोमेन अपनाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर बैंकों का मार्गदर्शन करेगा। आरबीआई ने कहा कि सभी बैंकों को सलाह दी गई है कि वे अपने मौजूदा डोमेन को ‘डॉट बैंक डॉट इन’ डोमेन पर स्थानांतरित करें और 31 अक्टूबर, 2025 तक इसे पूरा करें।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

US में मुश्किल में भारतीय स्टूडेंट्स, छोटी-सी गलती पर बन रहे पुलिस केस; तुरंत किया जा रहा डिपोर्ट 

US- China: हांगकांग पर चीन की US को चेतावनी; अमेरिकी MPs, Officials, NGO Chiefs पर लगाया प्रतिबंध 

Article Detail

 



Source link

Related Posts

Steel Sector की MSMEs को लेकर क्या कहा इस्पात सचिव ने

इस्पात उद्योग ने सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को निर्यात मूल्य के समान दरों पर आपूर्ति…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.2% रहेगी, व्यापार तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का असर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज जारी अपनी नवीनतम विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में बढ़ते व्यापार तनाव…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

2019 में व्यापारिक बाधाएं तीन गुना बढ़ीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे सेमीकंडक्टर,…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक एफडीआई घटकर 1.5 अरब डॉलर, सकल आवक में वृद्धि

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) तेजी से घटकर 1.5 अरब…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top