• Home
  • ताजा खबरें
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की हार पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, ‘भ्रम फैलाकर जीती कांग्रेस’
Image

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की हार पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, ‘भ्रम फैलाकर जीती कांग्रेस’


राजस्थान के पंचायत चुनावों में हुई बीजेपी की करारी हार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पहला बयान सामने आया है.  उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने और भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है.  संविधान दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने के आरोप लगाए हैं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने झूठे नैरेटिव से जीत हासिल की है, लेकिन हम डरने और घबराने वाले लोग नहीं हैं.  उन्होंने कहा कि सरकार अपने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए इस दुष्प्रचार का जवाब देगी.

11वीं पास युवक बन गया डॉक्टर! मेडिकल काउंसिल में भी रजिस्टर्ड, ऐसे हुआ खुलासा

भजनलाल शर्मा का विपक्ष पर हमला

जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “कुछ लोग भ्रम फैलाकर, झूठे नैरेटिव गढ़कर और जनता के बीच गलतफहमियां पैदा करते हैं.  कुछ समय के लिए राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर सकते हैं.” भजनलाल शर्मा ने विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वो भ्रम का वातावरण फैलाकर सरकार के संकल्पों को कमजोर कर देंगे,  लेकिन जो लोग बड़े संकल्प लेकर निकलते हैं, वो ऐसी बाधाओं से नहीं घबराते हैं, नहीं घबराते हैं.  हमें चुनौतियों से डरने वाले नहीं हैं और अपने संकल्पों से पीछे हटने वाले नहीं हैं. आगे उन्होंने कहा, “भ्रम फैलाने वाले जानते हैं कि भ्रम का प्रभाव कुछ समय तक रहता है, आखिरकार जीत सत्य की होती है.”

क्या रहे नतीजे?

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए  राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त हासिल हुई है. जिला परिषद की कुल सीटों में कांग्रेस ने 796 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को केवल 359 सीटें ही मिलीं हैं. इल बड़े अंतर के कारण 24 जिलों में कांग्रेस के  और 10 जिलों में बीजेपी के जिला प्रमुख बने बनें.वहीं, पंचायत समितियों की कुल 7,542 सीटों में से कांग्रेस को सबसे अधिक 3,772 सीटों पर जीत  मिली है, जबकि  सत्ताधारी बीजेपी 2,218 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही. कांग्रेस इन नतीजों को सरकार के खिलाफ जनता का जनादेश करार दे रही है. 

 



Source link

Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को लगाई फटकार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का आदेश खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द करने के मामले में केंद्र सरकार और गृह…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘दलित और मुसलमानों के हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर’, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाया NCRB का डेटा

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

अगर आपके पास भी है ‘थर्ड पार्टी’ इंश्योरेंस तो पढ़ लें यह खबर, दिल्ली HC ने मांगा हिसाब

आप गाड़ी चलाते हैं और आपकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी है तो दिल्ली हाई कोर्ट की…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वक्फ की संपत्तियां कहां गईं?’, मोहसिन रजा ने आजम खान पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top