• Home
  • ताजा खबरें
  • अगर आपके पास भी है ‘थर्ड पार्टी’ इंश्योरेंस तो पढ़ लें यह खबर, दिल्ली HC ने मांगा हिसाब
Image

अगर आपके पास भी है ‘थर्ड पार्टी’ इंश्योरेंस तो पढ़ लें यह खबर, दिल्ली HC ने मांगा हिसाब


आप गाड़ी चलाते हैं और आपकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी है तो दिल्ली हाई कोर्ट की यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, दिल्ली की सड़कों पर हजारों वाहन बिना वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के दौड़ रहे हैं. ऐसे वाहनों से हादसा होने पर पीड़ितों को मुआवजा कैसे मिलेगा? दिल्ली हाईकोर्ट ने इस गंभीर सवाल पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने सरकार को पिछले 10 साल का रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है.

इस रिकॉर्ड में यह बताना होगा कि बिना थर्ड पार्टी बीमा के कितने वाहन पकड़े गए? कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई और कितने मामलों में जुर्माना लगाया गया? जस्टिस अनिश दयाल की बेंच ने कहा कि थर्ड पार्टी बीमा कोई सामान्य कानूनी औपचारिकता नहीं है बल्कि सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों और जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने का जरूरी इंतजाम है. कोर्ट ने चिंता जताई कि बीमा नहीं होने की वजह से कई बार हादसे के पीड़ितों और मृतकों के परिवारों के पास मुआवजा पाने का कोई प्रभावी रास्ता नहीं बचता.

दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को लगाई फटकार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का आदेश खारिज

वाहन मालिक के पास पैसा न हो तो हादसे के बाद पीड़ित परिवार कहां जाए?

हाईकोर्ट ने कहा कि कई सड़क हादसों में गलती वाहन चालक की होती है लेकिन उसके पास पीड़ित को मुआवजा देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते.ऐसे में घायल व्यक्ति को इलाज, नौकरी और कमाई का नुकसान उठाना पड़ता है. वही हादसे में किसी की मौत होने पर उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है.

कोर्ट ने कहा कि थर्ड पार्टी बीमा का मकसद ही यही है कि हादसे के बाद पीड़ित को मुआवजे के लिए वाहन मालिक की आर्थिक स्थिति पर निर्भर न रहना पड़े.अगर वाहन का बीमा ही नहीं है तो इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य खत्म हो जाता है.

एक हादसे की अपील से उठा बिना बीमा वाहनों का बड़ा सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट की ये टिप्पणियां मुकुल वर्मा नाम के मोटर साइकिल चालक की अपील पर सुनवाई के दौरान आई इस मामले में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने दावेदारों को करीब 26.32 लाख रुपये मुआवजा और उस पर 7 प्रतिशत ब्याज देने का आदेश दिया था.इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

मामला 23 सितंबर 2018 का है. गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.दावेदारों का आरोप था कि मृतक मुकुल वर्मा की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था. मोटरसाइकिल तेज और लापरवाही से चलाई जा रही थी.इसी दौरान मृतक नीचे गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.

चालक का दावा- दूसरी बाइक से गिरा था मृतक, हमने तो अस्पताल पहुंचाया

अपीलकर्ता मुकुल वर्मा ने हादसे की इस कहानी पर सवाल उठाए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट लीगल कमेटी के जरिए पेश उनके वकील ने कहा कि मृतक उनकी मोटरसाइकिल पर नहीं बल्कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार था.दूसरी बाइक के चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की इसी दौरान मृतक गिर गया. 

वकील के मुताबिक, मुकुल वर्मा और आकाश नाम का एक व्यक्ति घायल को BSA अस्पताल लेकर गए थे.आकाश ने पुलिस और मृतक के परिवार को भी हादसे की जानकारी दी थी.उनका कहना है कि दोनों ने इंसानियत के नाते घायल की मदद की लेकिन बाद में उन्हें ही इस मामले में आरोपी की तरह फंसा दिया गया.

चश्मदीद की गवाही पर भी उठाए सवाल

अपीलकर्ता की ओर से MACT के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि जिस सुरेश की गवाही पर भरोसा किया गया उसने खुद माना था कि वह न तो हादसा होते हुए देख पाया और न ही मोटरसाइकिल चालक की पहचान कर सका.वकील ने यह भी बताया कि आकाश को शुरुआत में दावेदारों ने गवाहों की सूची में शामिल किया था लेकिन बाद में उसका नाम हटा दिया गया.आपराधिक मामले की कार्यवाही में आकाश ने भी कहा था कि मृतक दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार था..

12 हजार रुपये कमाने वाला कैसे भरेगा 26 लाख का मुआवजा?

सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता ने अपनी आर्थिक स्थिति का भी हवाला दिया.उसके वकील ने बताया कि मुकुल एक फैक्ट्री में दिहाड़ी पर सामान लोड करने का काम करता है और उसे हर महीने करीब 12 हजार रुपये मिलते हैं.इतनी कम कमाई में उसके लिए 26.32 लाख रुपये का मुआवजा जमा करना संभव नहीं है.

हाईकोर्ट ने अपील पर नोटिस जारी कर दावेदारों से जवाब मांगा है और MACT का पूरा रिकॉर्ड भी तलब किया है.साथ ही अगली सुनवाई तक मुआवजे की वसूली के लिए कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है.

बिना बीमा सड़क पर वाहन चलाना कानूनन अपराध

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले को सिर्फ मुआवजे के विवाद तक सीमित नहीं रखा बल्कि बिना बीमा सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 146 और 196 का जिक्र किया. धारा 146 के तहत किसी भी वाहन को वैध थर्ड पार्टी बीमा के बिना सार्वजनिक सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं है. वहीं, धारा 196 में इस नियम को तोड़कर बिना बीमा वाहन चलाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है. 

कोर्ट ने साफ किया कि कानून का मकसद सिर्फ वाहन मालिकों पर नियम लागू करना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सड़क हादसे में किसी तीसरे व्यक्ति को चोट लगने या उसकी मौत होने पर उसे या उसके परिवार को मुआवजा मिल सके.

सरकार को बताना होगा 10 साल में कितने वाहन पकड़े, कितनों पर कार्रवाई हुई

इस मुद्दे को आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है.सरकार को अगली सुनवाई से पहले विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करनी होगी. इसमें तीन अहम सवालों के जवाब मांगे गए हैं.पिछले 10 साल में दिल्ली की सार्वजनिक सड़कों पर बिना वैध थर्ड पार्टी बीमा के कितने वाहन चलते पाए गए.

इसी दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 196 के तहत कितने मामले दर्ज किए गए और कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया. बिना बीमा वाहन चलाने की समस्या रोकने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं और आगे क्या करने की योजना है. दिल्ली हाई कोर्ट 2 दिसबंर को मामले की सुनवाई करेगा.



Source link

Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को लगाई फटकार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का आदेश खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द करने के मामले में केंद्र सरकार और गृह…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की हार पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, ‘भ्रम फैलाकर जीती कांग्रेस’

राजस्थान के पंचायत चुनावों में हुई बीजेपी की करारी हार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पहला बयान सामने…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘दलित और मुसलमानों के हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर’, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाया NCRB का डेटा

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वक्फ की संपत्तियां कहां गईं?’, मोहसिन रजा ने आजम खान पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top