• Home
  • ताजा खबरें
  • अखिलेश यादव परिसीमन के खिलाफ या साथ? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Image

अखिलेश यादव परिसीमन के खिलाफ या साथ? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिसीमन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. सपा चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक बयान जारी कर उन खबरों का भी लगभग खंडन कर दिया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि लोकसभा और राज्यसभा से सपा, इस विधेयक के पेश होने के दौरान एब्सेंट रहेगी. 

यूपी के पूर्व सीएम ने एक पोस्ट में लिखा- ‘परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा.

बता दें लोकसभा में सपा के 37 सांसद हैं. सपा के बारे में दावा किया जा रहा है कि यदि परिसीमन बिल सदन में पेश  होता है तो पार्टी एब्सेंट हो जाएगी. जिससे केंद्र सरकार को जरूरी 360 मतों की संख्या अपने आप घट सकती है और बिल लोकसभा से पास होने की संभावना है.

केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है. लोकसभा का सत्र 30 नवंबर को और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर को बुलाया जाएगा. सरकार ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया है.संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को फिर से बुलाएं. कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है.



Source link

Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को लगाई फटकार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का आदेश खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द करने के मामले में केंद्र सरकार और गृह…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की हार पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, ‘भ्रम फैलाकर जीती कांग्रेस’

राजस्थान के पंचायत चुनावों में हुई बीजेपी की करारी हार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पहला बयान सामने…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘दलित और मुसलमानों के हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर’, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाया NCRB का डेटा

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

अगर आपके पास भी है ‘थर्ड पार्टी’ इंश्योरेंस तो पढ़ लें यह खबर, दिल्ली HC ने मांगा हिसाब

आप गाड़ी चलाते हैं और आपकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी है तो दिल्ली हाई कोर्ट की…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top